AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 9 September 2020

आगामी 30 सितम्बर तक मनाया जायेगा ‘‘पोषण माह‘‘

 आगामी 30 सितम्बर तक मनाया जायेगा ‘‘पोषण माह‘‘

खण्डवा 9 सितम्बर, 2020 - प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 सितम्बर से 30 सितम्बर की अवधि को ‘‘पोषण माह‘‘ के रूप में आयोजित किया जायेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अंशुबाला मसीह ने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभिसरण विभागों से सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की प्रविष्टि भारत सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल www.poshanabhiyaan.gov.in पर की जाना है। उन्होंने बताया कि जन आंदोलन पोर्टल के लॉगिन एवं पासवर्ड संबंधित अधिकारियों को दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment