केवल खालवा में हुई 25 मि.मी. वर्षा
खण्डवा 13 सितम्बर, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में केवल खालवा में 25 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि खण्डवा, पंधाना, हरसूद व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1525 मि.मी., हरसूद में 755 मि.मी., पंधाना में 748 मि.मी., पुनासा में 790 व खालवा में 643 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 13 सितम्बर 2019 तक खण्डवा में 1888 मि.मी., हरसूद में 721.4 मि.मी., पंधाना में 795.8 मि.मी., पुनासा में 690 मि.मी., व खालवा में 966 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 13 सितम्बर तक 1012.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 892.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment