मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मास्ट्रर 21 ट्रेनर नियुक्त
खण्डवा 8 सितम्बर, 2020 - आगामी विधानसभा उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने महाविद्यालयों के प्राध्यापकों एवं विद्यालयों के व्याख्याताओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है। जारी आदेष में 21 अधिकारियों को मास्ट्रर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है। ये मास्टर ट्रेनर्स मतदान दलों व अन्य निर्वाचन कार्यों के लिए नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। इन नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स में प्राध्यापक शा. कन्या महाविद्यालय खण्डवा के श्री बी.एल. भाटे, सहायक प्राध्यापक शा. कन्या महाविद्यालय डॉ. प्रकाश पगारे, प्राध्यापक एस.एन. कॉलेज श्री विवेक केशरे, एस.एन. कॉलेज के प्राध्यापक प्रोफेसर पी.के. पाटिल, प्राध्यापक एस.एन. कॉलेज श्री एस.एस. डाबर, प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय हरसूद डॉ. एम.एल. भोरगा को शामिल किया गया है।
इसके अलावा मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्राध्यापक बी.एम. कृषि महाविद्यालय खण्डवा श्री एस.के. अर्शिया, प्राध्यापक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय डॉ. उमेश अग्रवाल, प्राचार्य पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरसूद श्री आर.एस. सिसौदिया, व्याख्याता पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खण्डवा श्री संजीव श्रीवास्तव, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खण्डवा डॉ. समीर दीक्षित, व्याख्याता शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खण्डवा श्री मुकेश वास्केल, व्याख्याता शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खण्डवा श्री आर.सी. वाघेले, श्री नीरज दीक्षित, श्री कमल बखतियापुरी, पजिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान खण्डवा के श्री केशव पाराशर, व्याख्याता जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान खण्डवा श्री पी.सी. सोनी, व्याख्याता मोतीलाल नेहरू शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला श्री मोहम्मद शेख, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खार श्री व्ही.बी.एस. तोमर, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खार श्री प्रदीप चौरे एवं वरिष्ठ अध्यापक उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान को भी शामिल किया गया है।
No comments:
Post a Comment