AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 20 July 2020

5 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया

5 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों  को डिनोटिफाई किया गया

खण्डवा 20 जुलाई, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से संक्रमित मरीजों के निवास के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र के रूप में घोषित कर कन्टेन्मेंट क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए जाते हैं। मरीजों के पूर्णतः संक्रमण मुक्त होने पर उस क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र से डिनोटिफाई कर दिया जाता है। इसी क्रम में जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया था, अब इनमें से मोरधड़ी एनव्हीडीए कॉलोनी, हनुमान गली पड़ावा खण्डवा, पॉलिटेक्निक परिसर खण्डवा, गली नम्बर 1 छोटा आवार, भवानी माता रोड़ खण्डवा के कन्टेन्मेंट क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीज के संक्रमण मुक्त होने के बाद इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने जारी किए है।

No comments:

Post a Comment