AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 22 July 2020

बुधवार को कोरोना जांच संबंधी कुल 214 नए सेम्पल लिए गए

बुधवार को कोरोना जांच संबंधी कुल 214 नए सेम्पल लिए गए

खण्डवा 22 जुलाई, 2020 - बुधवार को कुल 214 लोगों के सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए है तथा कुल 15 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने से डिस्चार्ज किये गये। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 11347 सेम्पल लिए जा चुके है। मंगलवार रात्रि में सिविल अस्पताल मूंदी के 38 वर्षीय युवा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी, इस तरह जिले में अब तक कुल 542 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है तथा 10263 की रिपोर्ट निगेटिव आईं है। कुल 435 मरीजों को अब तक संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। खण्डवा जिले में कोरोना संक्रमण के कुल एक्टिव मरीज 102 है। खण्डवा जिले में कोविड मरीजों के एक्टिव केस का प्रतिशत 18.82 है, जबकि मध्यप्रदेश के एक्टिव केस का प्रतिशत  29.39 है। इसी तरह खण्डवा जिले का रिकवरी रेट 77.49 है, जबकि प्रदेश स्तर पर यह दर 67.47 है। 

No comments:

Post a Comment