माह अगस्त से बिजली बिलों का भुगतान चेक के माध्यम से नहीं हो सकेगा
खण्डवा 22 जुलाई, 2020 - ऐसे अनेक उपभोक्ता हैं जो अपना बिजली बिल भुगतान चेक के माध्यम से करते है किन्तु खाते में अपर्याप्त राशि रखते हैं जिस कारण से उनका चेक बाउंस हो जाता है, जिससे कम्पनी को बड़ी संख्या में राजस्व हानि होती है इस समस्या के निवारण के लिए कम्पनी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि माह अगस्त से बिजली बिलों का भुगतान चेक के माध्यम से नहीं लिया जायेगा। सहायक यंत्री राजस्व आनंद नगर झोन श्री राहुल राय ने बताया कि उपभोक्ता विद्युत बिलों का भुगतान कम्पनी द्वारा निर्धारित कैश काउन्टर से अथवा पेटीएम, नेट बैंकिंग, गूगल पे, फोन पे, क्रेडिट डेबिट कार्ड, एमपी ऑनलाइन इत्यादि के माध्यम से घर बैठे कर सकते है।
No comments:
Post a Comment