AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 22 July 2020

सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल अन्तर्गत नवीन सुविधाएं

सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल अन्तर्गत नवीन सुविधाएं

खण्डवा 22 जुलाई, 2020 - सीएम हेल्पलाईन पोर्टल के तहत कई नई सुविधाएं शुरू की गयी है। अब सभी स्तर के अधिकारियों के लिए प्रोफाईल में पासवर्ड अपडेट के लिए नवीन पेज उपलब्ध कराया गया है। सभी लेवल अधिकारियों के लिए एक ही प्रकृति की 5 शिकायतें एक साथ मर्ज करने की सुविधा भी दी गई है। इसके साथ ही आवेदक द्वारा दर्ज शिकायत की जानकारी के साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व में दर्ज कराई गयी शिकायत देखने की सुविधा भी इस पोर्टल में उपलब्ध है। इसके अलावा लंबित शिकायतों को देखने एवं निराकरण दर्ज करने के लिए नवीन मोबाईल एप प्रारंभ किया गया है। 

No comments:

Post a Comment