AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 22 July 2020

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. प्रजापति आज ओंकारेश्वर आयेंगे

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. प्रजापति आज ओंकारेश्वर आयेंगे

खण्डवा 22 जुलाई, 2020 - राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति 23 जुलाई को ओंकारेश्वर आयेंगे तथा अधिकारियों की बैठक लेकर पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. प्रजापति 23 जुलाई को प्रातः 8 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे ओकारेंश्वर आयेंगे तथा दोपहर 2 बजे एनएचडीसी रेस्ट हाउस में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कल्याणकारी योजनाओं और आरक्षण नीति की स्थिति व सामाजिक विकास से संबंधित समीक्षा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. प्रजापति ओंकारेश्वर आकर शाम 5 बजे ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करेंगे तथा एनएचडीसी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 24 जुलाई को प्रातः 8 बजे ओंकारेश्वर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

No comments:

Post a Comment