मानसिंग मिल तिराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 23 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित होगी
खण्डवा 22 जुलाई, 2020 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत पंधाना रोड़ पर 11 के.व्ही. विद्युत लाइन का आवश्यक कार्य होने के कारण 23 जुलाई को प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक शहर के 11 के.व्ही. टाउन फीडर एवं दादाजी धाम फीडर से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि जिन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित होगी, उनमें ग्रोवर काम्पलेक्स, मर्चेन्ट जिनिंग, धरमकांटा, अभिषेक सिनेमा, प्रीसा इंजिनियरिंग, बी.एस. पटेल, मानसिंग मिल तिराहा, शनि मंदिर, इतवार बाजार, जलेबी चौक, अनाज मंडी, राम कृष्णगंज, घासपुरा, बंगलादेश, भगतसिंग चौक, नई मस्जिद, मराठी स्कूल, कहारवाड़ी, खारा कुंआ, बुधवारा, तापडिया गार्डन, गुरूद्वारा, बड़ा अवार, लोहारी नाका, होटल केसल इन एवं आसपास के क्षेत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment