3 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये
खण्डवा 20 जुलाई, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने कुल 3 कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने संबंधी आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार जो 3 नए कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किए गए है उनमें गोपाल मिडवे और फार्म हाउस मोरटक्का, गणेश मंदिर के पास शास्त्री नगर एवं पुरानी स्टेट बैंक के पीछे छनेरा को कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाया गया है। इन क्षेत्रों के इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment