नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 12 अक्टूबर,2015 - भारत सरकार के महिला बाल विकास विभाग के नवीन निर्देशों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को नारी शक्ति पुरस्कार दिए जाएंगे। ये पुरस्कार उन महिलाओं/ संगठनों को दिए जाएंगे, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता के क्षेत्र में अद्भुत कार्य और सामाजिक परिवर्तन के लिए उत्कृष्ट एवं अविस्मरणीय कार्य किया हो। नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 20 केडर बनाए गए हैं, जिनमें से 11 संस्थागत व 9 व्यक्तिगत केडर निर्धारित हैं। निर्धारित वर्ग के अनुसार संस्थागत पुरस्कार में 2 लाख रूपये व व्यक्तिगत पुरस्कार में एक लाख रूपये की नकद राशि एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।
No comments:
Post a Comment