AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 8 October 2015

राज्य-स्तरीय साइंस ओलम्पियाड परीक्षा 20 दिसम्बर को

राज्य-स्तरीय साइंस ओलम्पियाड परीक्षा 20 दिसम्बर को
12 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

खण्डवा 8 अक्टूबर,2015 - राज्य-स्तरीय जूनियर एवं सीनियर साइंस ओलम्पियाड 2015-16 की प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 20 दिसम्बर को होगी। परीक्षा राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय जबलपुर द्वारा करवायी जायेगी। परीक्षा के लिये पंजीयन सभी जिलों में माध्यमिक और हाई स्कूल में 12 अक्टूबर तक होगा। जूनियर साइंस ओलम्पियाड परीक्षा सातवीं और आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिये होगी। सीनियर साइंस ओलम्पियाड परीक्षा में नवी और दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इनमें केन्द्रीय एवं नवोदय विद्यालय भी शामिल हैं। विद्यार्थियों को पंजीयन अपने स्कूल में ही करवाना है। विस्तृत जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.sisejbp.org पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सभी विद्यालय में भी जानकारी उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment