AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 8 October 2015

अकुशल, अर्द्धकुशल एवं कुशल श्रमिकों की दरें निर्धारित

अकुशल, अर्द्धकुशल एवं कुशल श्रमिकों की दरें निर्धारित

खण्डवा 8 अक्टूबर,2015 -  श्रमायुक्त म.प्र. इंदौर द्वारा अकुशल, अर्द्धकुशल एवं कुशल श्रमिकों की पारिश्रमिक दरों का 1 अक्टूबर 2015 से 31 मार्च 2016 तक की अवधि के लिए निर्धारण कर दिया गया है। विभिन्न नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों को नवीन निर्धारित दरों के अनुसार पारिश्रमिक का भुगतान करना होगा। अकुशल श्रमिक के लिए 253 रु. प्रतिदिन या 6575 रु. मासिक, अर्द्धकुशल श्रमिक के लिए 286 रु. प्रतिदिन या 7432 रु. मासिक, कुशल श्रमिक के लिए 339 रु. प्रतिदिन या 8810 रु. मासिक, उच्च कुशल श्रमिक के लिए 389 रु. प्रतिदिन या 10 हजार 110 रु. मासिक तथा कृषि नियोजन में लगे श्रमिक के लिए 187 रु. प्रतिदिन या 5596 रु. मासिक का पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है। श्रमिकों की यह दरें 01 अक्टूबर 2015 से 31 मार्च 2016 तक प्रभावी रहेंगी। 

No comments:

Post a Comment