AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 30 October 2015

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

खण्डवा 30 अक्टूबर,2015 - महिला सशक्तिकरण, महिला हिंसा से रक्षा, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ एवं महिलाओं की शिक्षा एवं स्वालम्बन के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं एवं संस्थाओं को प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस पुरूस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाल संस्थाओं एवं महिलाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। 
नारी शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत 20 केडर तैयार किये गयें हैं, जिसमें 11 संस्थागत एवं 09 व्यक्तिगत निर्धारित है। पुरस्कार की घोषणा 20 फरवरी 2016 को की जायेंगी। संस्थागत पुरस्कार हेतु प्रमाण पत्र एवं निर्धारित वर्ग अनुसार नगद राशि 2.00 लाख रु. देय होगी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार के लिए नगद राशि एक लाख रु. दी जायेगी। व्यक्तिगत पुरस्कार के अंतर्गत महिला की आयु अवार्ड दिये जाने वाले वर्ष की 1 जनवरी तक 30 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कम से कम 05 वर्ष से लगातार कार्यरत होना चाहियें। यह अर्हता रखने वाले आवेदक अपना आवेदन प्रस्ताव उपलब्धियों सहित दस दिवस की समय सीमा में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास की बेवसाइट ूूूwww.wcd.nic.in पर लॉग इन किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment