AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 15 January 2014

व्यवस्थाओं में लाए गुणात्मक सुधार समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री दुबे ने दिये निर्देश नगर निगम को समग्र पोर्टल पर तत्काल पेंशन प्रमाणीकरण के भी दिये आदेश हितग्राहियों को सरलता और सहजता से मिले योजनाओं का लाभ आओ बनायें मध्यप्रदेश की तैयारियों की भी की समीक्षा

व्यवस्थाओं में लाए गुणात्मक सुधार समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री दुबे ने दिये निर्देश

नगर निगम को समग्र पोर्टल पर तत्काल पेंशन प्रमाणीकरण के भी दिये आदेश

हितग्राहियों को सरलता और सहजता से मिले योजनाओं का लाभ

आओ बनायें मध्यप्रदेश की तैयारियों की भी की समीक्षा


 

खंडवा (15 जनवरी, 2014) - व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार लाए। कार्य प्रणाली में पारदर्शिता रखें। यह स्पष्ट निर्देश कलेक्टर नीरज दुबे ने कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुखों को दिये। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित कर लें कि पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये भटकना ना पड़े। इसके लिये समस्त विभाग प्रमुख अपने-अपने विभागों में डिलेवरी मैकेनिजम को मजबूत करें। साथ ही इसका सतत् निरीक्षण भी करें। ताकि हितग्राही को सरलता और सहजता के साथ शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
समग्र पोर्टल पर तत्काल करें पेंशन प्रमाणीकरण:- समीक्षा बैठक में कलेक्टर नीरज दुबे ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को समग्र पोर्टल पर पेंशन प्रमाणीकरण करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि यह कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर मुझे इसकी जानकारी दें।
कौशल उन्नयन एवं आई.टी.आई का करें निरीक्षण:- बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज के प्राचार्य श्री साकल्ले को जिले में संचालित कौशल उन्नयन केन्द्रों के साथ ही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि अपने निरीक्षण के दौरान आप कौशल उन्नयन केन्द्रों एवं आई.टी.आई. में अध्यापन की गुणवत्ता के साथ ही उनकी भौतिक स्थितियों का भी मूल्यांकन करें।
आओं बनायें मध्यप्रदेश की तैयारियों की कि समीक्षा:- इसके साथ ही कलेक्टर नीरज दुबे ने 29 जनवरी को संभावित मुख्यमंत्री महोदय के आओ बनाये मध्यप्रदेश कार्यक्रम के आयोजन की प्रारंभिक समीक्षा भी की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को कार्यक्रम से जुड़ी समस्त संबंधित जानकारी सी.ई.ओ. जिला पंचायत के पास प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान विभागों द्वारा कराये जाने वाले भूमिपूजनों एवं लोकार्पणों की भी जानकारी प्रेषित करने के आदेश दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर समेत संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
टीप:- फोटो क्रमांक 15011410 और 15011411 तक मेल की गई हैं।
क्रमांक: 78/2014/78/वर्मा

No comments:

Post a Comment