ग्रामीण विकास का तकनीकी अमला करेगा आंगनवाडियांे का निरीक्षण
खंडवा (16 जनवरी, 2014) - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर ने बताया की जिले में कुपोषण पर रोक लगाने एवं आँगनवाडियों के व्यवस्थित संचालन के लिये ग्रामीण विकास अंतर्गत जनपद पंचायतांे में पदस्थ उपयंत्रियांे द्वारा उनके प्रभार वाली ग्राम पंचायतांे में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जावेगा।
सी.ई.ओ. श्री तोमर ने बताया की आंगनवाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण संबंधी प्रारूप उपयंत्रियों को प्रदाय किये गये हैं। प्रारूपो में उपयंत्री द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र एवं उसके स्टाफ से संबंधित जानकारी, आंगनवाडी में दर्ज बच्चे एवं उनका समस्त विवरण, पोषण आहार एवं उसके वितरण की स्थिति, टीकाकरण की स्थिति, स्वच्छ पेयजल एवं बच्चांे के लिये अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित समस्त जानकारियाँ संग्रहित की जाकर उपयंत्री की टीप ली जावेगी। प्रारूप उपयंत्री संबंधित जनपद में जमा करेगें। जनपदों के माध्यम से जानकारी जिले को उपलब्ध कराई जावेगी। आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाएं यदि सही नहीं पाई गई तो संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता, सहायिका एवं सुपरवाईजर के विरूद्व कार्यवाही की जावेगी।

क्रमांक: 83/2014/83/वर्मा
No comments:
Post a Comment