AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 15 January 2014

आय.सू.सी.डी. इन्सर्शन मेगा केंप लेगेंगे 16 जनवरी से

आय.सू.सी.डी. इन्सर्शन मेगा केंप लेगेंगे 16 जनवरी से

खंडवा (14 जनवरी, 2014) - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.सी.पनिका ने बताया है कि माह जनवरी 2014 में सम्पूर्ण जिले में आय.सू.सी.डी. इन्सर्शन मेगा कैंप का आयोजन 16 जनवरी से किया जा रहा है। जो कि जिले के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 23 जनवरी तक आयोजित किये जायेंगे। जिसके अंतर्गत जिला चिकित्सालय खंडवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंदी एवं हरसूद में 16 जनवरी को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, जावर तथा खालवा में 18 जनवरी को तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगाँवमाखन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद में 23 जनवरी को कैंपों का आयोजन होगा। सर्जन के रूप में डाॅ.लक्ष्मी डोडवे, डाॅ.शांतातिर्की, डाॅ.अर्पिता अत्रीवाल तथा डाॅ.नीलम मिश्रा मौजूद रहेंगे।
क्रमांक: 72/2014/72/वर्मा

No comments:

Post a Comment