फसल ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
खण्डवा 5 फरवरी, 2020 - जिले के मूंदी में 7 फरवरी को कृषि उपज मण्डी प्रागंण में फसल ऋण माफी योजना से संबंधित किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में किसानों की सुविधा के लिए उपसंचालक कृषि कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका प्रभारी श्री बी.एस. निगवाल सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी को बनाया गया है। उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष में 6 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 7 फरवरी को सायं 7 बजे तक कार्यषील रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0733-2223234 है।
No comments:
Post a Comment