जनगणना कार्यो के संबंध में दिया गया प्रषिक्षण
खण्डवा 17 फरवरी, 2020 - जनगणना 2021 का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाना है। जनगणना कार्यो को समय सीमा में संपादित कराने के उद्देष्य से जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रषिक्षण आयोजित किया गया। जिला जनगणना अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि यह प्रषिक्षण स्थानीय एस.एन. कॉलेज में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि आज के प्रषिक्षण में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी तहसीलदार व नगरी निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल हुए। प्रषिक्षण में भोपाल से आए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री जयदादपुरी व श्री भार्गव ने जनगणना के संबंध में बताया कि जनगणना से पूर्व ग्राम रजिस्टर, नगर रजिस्टर व चार्ज रजिस्टर तैयार किए जायेंगे। जिले की 6 तहसीलों व 5 नगरीय निकायों में जनगणना सम्पन्न होगी। मकान सूचीकरण का कार्य जनगणना से पूर्व किया जायेगा। जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणकों, सुपरवाइजर्स, चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त जनगणना अधिकारी सभी को आवष्यक प्रषिक्षण दिया जायेगा, ताकि वर्ष 2021 में जनगणना कार्य कुषलता पूर्वक सम्पन्न किया जा सके।
No comments:
Post a Comment