AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 17 February 2020

29 तक ऋण की राषि जमा न करने पर कुर्क सम्पत्ति की होगी नीलामी

29 तक ऋण की राषि जमा न करने पर कुर्क सम्पत्ति की होगी नीलामी

खण्डवा 17 फरवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल के निर्देष पर बैंक के बड़े बकायादारों से ऋण राषि जमा कराने के लिए विषेष अभियान जारी है। बैंक के बड़े बकायादारों को तहसीलदार खण्डवा द्वारा समक्ष में बुलाकर समझाइष दी गई है कि वे ऋण राषि जमा कर दें अन्यथा राषि वसूली के लिए उनकी सम्पत्ति कुर्क कर राषि वसूली के लिए नीलामी की कार्यवाही की जायेगी। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक ने बताया कि जिला सहकारी बैंक के 21 बड़े बकायादारों को 29 फरवरी तक ऋण राषि जमा कराने की अंतिम चेतावनी दी गई है तथा उनकी सम्पत्ति कुर्क कर ली गई है। आगामी 29 फरवरी तक यदि कालातीत ऋण की राषि जमा नही कराई जायेगी तो कुर्क की गई सम्पत्ति को नीलाम कर ऋण राषि वसूलने की कार्यवाही की जायेगी। 
जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक ने बताया कि जो 21 बड़े बकायादारों की सम्पत्ति कुर्क की गई है, उनमें श्री यषंवत धन्नालाल पटेल मेसर्स रावजी बद्रर्स, सुरजीत आत्माराम ठाकरे मेसर्स दुर्गा समर्थ कन्ट्रक्षन एवं डेवलपर्स, श्रीमती रेखा दीपक दामे जे.जे. किराना एवं जनरल स्टोर्स, मनोज हुकुमचंद यादव , श्रीमती चारूलता मनोज यादव, लोकेष अनोखीलाल सावनेर, सावनेर ब्रदर्स, बालकृष्ण हुकुमचंद करोडी बडगांवगुर्जर, प्रवीण राम सिंह मीणा भण्डारिया, अरूण सिंह लालता प्रसाद खण्डवा, श्रीमती सुनीता दिनेष शाह गुर्जर ट्रेडिंग कम्पनी, राजपाल सिंह प्रहलाद सिंह चौहान आस्था एग्रो जसवाडी, सुजीत आत्माराम ठाकरे , विनोद षिवनारायण बिल्लौर स्वास्तिक बीज सहकारी संस्था, अषोक घासीराम जाट चौधरी महादेव दूध डेयरी, दिनेष महेष चंद चौकसे, बृजेन्द्र सिंह लालता प्रसाद मे. दादाजी इन्टरप्राइजेस, अमित पुरूषोत्तम शर्मा, श्रीमती अजरा नाहिद मोहम्मद आबिद, आरिफ खा काले खां, श्रीमति सुनीता शत्रुघंन पाटीदार, बडगांव माली, धर्मेन्द्र मंगतू महेषकर एवं शेख मुषर्रफ शोकत अली तथा राजेन्द्र बद्रीप्रसाद पाराषर शामिल है। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक ने बताया कि आगामी 29 फरवरी तक कालातीत ऋण की राषि जमा न होने पर नीलामी की कार्यवाही कर ऋण राषि वसूली की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment