एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में प्रदेष में खंडवा जिला प्रथम स्थान पर रहा
खण्डवा 17 फरवरी, 2020 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान द्वारा बताया गया है कि गत सप्ताह भोपाल से हुई 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2019 में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की जारी रेंकिंग में खंडवा जिला प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि एनीमिया भारत मुक्त कार्यक्रम के तहत् शासकीय स्कूलों, अर्द्धषासकीय छात्रावासों में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों को प्रति सप्ताह मंगलवार को आयरन की 1 गोली खिलाई जाती है, ताकि एनीमिया में कमी लाई जा सके। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों पर दर्ज बच्चों को आयरन सिरप प्रति मंगलवार और शुक्रवार को आषा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से पिलाई जाती है। इसी प्रकार गर्भवती महिला को गर्भावस्था मंे नियमित रूप से आयरन की गोली खिलाई जाती है। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती अनिता शुक्ला ने कहा कि नियमित रूप से स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयरन की गोली की निरंतरता बनी रहे इसके लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से गोली की उपलब्धा बनाई रखी जाती है। इस कार्य में षिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।
No comments:
Post a Comment