AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 17 February 2020

सहेजला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा टाकलीमोरी में सहायिका का 1-1 पद रिक्त

सहेजला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा टाकलीमोरी में सहायिका का 1-1 पद रिक्त
आवेदन 2 मार्च तक जमा करें

 खण्डवा 17 फरवरी, 2020 - एकीकृत बाल विकास परियोजना छैगांवमाखन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक तथा सहायिका का एक पद रिक्त है। ग्राम सहेजला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद तथा ग्राम टाकलीमोरी में सहायिका का एक पद रिक्त है। इन पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। ये आवेदन 2 मार्च तक छैगांवमाखन परियोजना कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना छैगांवमाखन ने बताया कि आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से 19 फरवरी से प्रातः 11 से अपरान्ह 4 बजे तक प्राप्त किये जा सकते है तथा कार्य दिवसों में कार्यालय में 2 मार्च को दोपहर 4 बजे तक जमा कराये जा सकते है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आदि की छायाप्रति संलग्न करना होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय छैगांवमाखन के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment