स्कूल व कॉलेजों में होंगी आयुष्मान भारत योजना संबंधी नारे लेखन प्रतियोगिताएं
खण्डवा 5 फरवरी, 2020 - जिले में आयुष्मान भारत योजना के प्रचार प्रसार के लिए शासकीय कॉलेज एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में नारे लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जायंेगी। इस प्रतियोगिता आयोजन में प्रथम पुरूस्कार 500 रू., द्वितीय पुरूस्कार 300 रू. एवं तृतीय पुरूस्कार 200 रू. है। इसके अलावा आकस्मिक व्यय 1000 रू. एक कॉलेज या स्कूल को दिये जायेंगे। नारे लेखन प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। जारी आदेष में जिला स्तर पर नारे लेखन प्रतियोगिता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें एस.एन. कॉलेज के प्राचार्य, जिला षिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारी शामिल है। इसी तरह खण्ड स्तर पर बीएमओ की अध्यक्षता में समितियां गठित की गई है, जिनमें विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यो को शामिल किया गया है।
No comments:
Post a Comment