AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 February 2020

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट आज हनुवंतिया आयेंगे, 7 को किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट आज हनुवंतिया आयेंगे, 7 को किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

खण्डवा 5 फरवरी, 2020 - प्रदेष के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 6 फरवरी को हनुवंतिया आयेंगे तथा रात्रि विश्राम कर अगले दिन 7 फरवरी को मूंदी में आयोजित जय किसान ऋण माफी योजना अंतर्गत किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 6 फरवरी को रात्रि 7 बजे बुरहानपुर से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे हनुवंतिया आयेंगे तथा रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 7 फरवरी को प्रातः 11 बजे हनुवंतिया से मूंदी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11ः20 बजे मूंदी पहुंचेंगे तथा वहां आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत मूंदी की कृषि उपज मण्डी में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2ः30 बजे मूंदी से खण्डवा हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान कर दोपहर 3ः30 बजे हवाई पट्टी पहुचंकर वहां से इंदौर के लिए रवाना होंगे। 

No comments:

Post a Comment