AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 February 2020

फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत हुईं

फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत हुईं
संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने मुम्बई में वहीदा जी को प्रदान किया सम्मान

खण्डवा 4 फरवरी, 2020 - संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ मुम्बई में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान के निवास पर पहुँचीं और उन्हें मध्यप्रदेश शासन के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया। डॉ. साधौ ने वहीदा जी को सम्मान-स्वरूप 2 लाख रुपये, शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति-पट्टिका सौंपी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री पंकज राग भी उपस्थित थे। सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान ने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के लिये मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का विशिष्ट वन्य-जीवन और हरियाली उन्हें बहुत पसंद है।

No comments:

Post a Comment