AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 February 2020

ऋण माफी योजना संबंधी तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन 7 फरवरी को मूंदी में

ऋण माफी योजना संबंधी तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन 7 फरवरी को मूंदी में 
किसानों को वितरित किए जायेंगे फसल ऋण माफी संबंधी प्रमाण पत्र व किसान सम्मान पत्र

खण्डवा 4 फरवरी, 2020 - पुनासा तहसील के मूंदी उपज मण्डी परिसर में 7 फरवरी को जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन में किसान सम्मान पत्र, नोड्यूज प्रमाण पत्र एवं फसल ऋण माफी पत्रों का वितरण योजना के अतंर्गत लाभान्वित किसानों को दिए जायेंगे। इस कार्यक्रम के लिए कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने  प्र्रभारी अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ. ममता खेड़े को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में उपायुक्त सहकारिता श्री के. पाटनकर को दायित्व सौंपा गया है। 
  कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला लीड बैंक प्रबंधक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पात्र किसानों के ऋण माफी प्रमाण,  किसान सम्मान पत्र व नोड्यूज प्रमाण पत्र तैयार करने हेतु निर्देषित किया है, ताकि कार्यक्रम में ये प्रमाण पत्र वितरित किए जा सके। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला उद्योग केन्द्र, उप संचालक कृषि व उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य एवं रेषम विभाग, कृषि  यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण आजीविका मिषन, कृषि विज्ञान केन्द्र व सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को 7 फरवरी को मूंदी में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में विभागीय प्रदर्षनी के स्टॉल लगाने के लिए निर्देषित किया है। 

No comments:

Post a Comment