AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 February 2020

कोरोना वायरस से सावधानी बरतने की अपील

कोरोना वायरस से सावधानी बरतने की अपील

खण्डवा 4 फरवरी, 2020 - कोरोना वायरस प्राणघातक है जो कि चीन में तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में भी इस बीमारी के आने का खतरा है। विष्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगो से कुछ सावधानियां बरते को कहा है। किसी भी प्रकार का पेय पदार्थ कोल्डडिंक्स आइस क्रीम, कुल्फी आदि खाने से बचे। विष्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथो को साबुन या गरम पानी से धोये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने नागरिकों को समझाइष दी है कि खाँसते व छींकते समय नाक और मुहँ पर रूमाल रखे। उन्होंने अपील की है कि संभावित संक्रमित रोगी के सम्पर्क में न आये, उससे हाथ न मिलाये तथा गले भी न लगाये। 
  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने कोरोना वायरस के मुख्य लक्षण सर्दी-जुकाम, लगातार खांसी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ होना है इस प्रकार लक्षण होने पर नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर समपर्क करें। उन्होंने बताया कि नोवल कोरोना वायरस से अनावष्यक डरने की आवष्यकता नहीं है। सावधानी एवं सतर्कता से बचाव आसान है। सभी निजी नर्सिंग होम और सभी विकासखंड अधिकारियों कोरोना वायरस के प्रति सतर्क और आवष्यक सुविधा उपलब्ध कराने को कहां गया है। सभी बीएमओ को अपनी-अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य संस्थाआंे में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्टॉफ को कोरोना वायरस की जानकारी दी गई और सकर्त रहने को कहा गया है।

No comments:

Post a Comment