AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 February 2020

दो दिवसीय जिला स्तरीय कॅरियर मेला 10 फरवरी से एस.एन. कॉलेज में

दो दिवसीय जिला स्तरीय कॅरियर मेला 10 फरवरी से एस.एन. कॉलेज में

खण्डवा 4 फरवरी, 2020 - श्री नीलकण्ठेष्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खण्डवा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कॅरियर अवसर मेला आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. मुकेष जैन ने बताया कि इस मेले का शुभारंभ 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल रहेंगी। कार्यक्रम में विषेष अतिथि के रूप में खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा शामिल होंगे। इसके अलावा विषिष्ठ अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्राध्यापक एवं कॅरियर काउन्सलर डॉ. आदित्य लुनावत संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री आलोक सेठी करेंगे।    

No comments:

Post a Comment