लिपिकों की शाखाएं बदलने के निर्देष दिए कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने
खण्डवा 4 फरवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देष दिए है कि वे उनके कार्यालयों में 3 वर्ष से अधिक समय से एक ही शाखा में कार्यरत लिपिकों को दूसरी शाखाओं का प्रभार दें। उन्होंने बताया कि प्रायः यह देखा गया है कि षिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि जैसे बड़े बडे़ विभागों में स्थापना, लेखा, भण्डार व क्रय शाखाओं में एक ही लिपिक वर्षो से पदस्थ है। उन्होंने आगामी एक सप्ताह में ऐसे लिपिकों की शाखा परिवर्तन कर पालन प्रतिवेदन कलेक्ट्रेट भिजवाने के निर्देष सभी अधिकारियों को दिए।
No comments:
Post a Comment