जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वी में प्रवेष हेतु चयन परीक्षा 8 फरवरी को
खण्डवा 5 फरवरी, 2020 - जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना की सत्र 2020-21 में कक्षा 9वीं के रिक्त स्थानों की चयन परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की गई है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना ने बताया कि यह परीक्षा पंधाना के 3 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 1088 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रवेष पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र पर 9ः30 बजे निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित रहने के लिए कहा है।
No comments:
Post a Comment