हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के प्रवेष पत्र अपने स्कूलों से प्राप्त करें छात्र
खण्डवा 5 फरवरी, 2020 - माध्यमिक षिक्षा मण्डल की वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के प्रवेष पत्र संबंधित संस्थाओं को प्राप्त हो चुके है। समन्वयक संस्था श्री रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि सभी नियमित व स्वाध्यायी छात्र अपने प्रवेष पत्र शीघ्र ही अपनी अपनी संस्थाओं से प्राप्त कर लेवे व अपने प्रवेष पत्र में माध्यम, विषय एवं संकाय की प्रविष्टि सही है, इसकी पुष्टि भी कर लेवे। यदि कोई त्रुटि हो तो माध्यमिक षिक्षा मण्डल द्वारा माध्यम, विषय, संकाय परिवर्तन की ऑनलाइन सुविधा 300 रूपये शुल्क के साथ 10 फरवरी तक प्रदाय की है। प्राचार्य श्री सेन ने बताया कि सभी संस्थाएं व विद्यार्थी अपनी प्रवेष पत्रो की अच्छी तरह से जांच कर लेवे व कोई त्रुटि होने पर मण्डल द्वारा प्रदत्त ऑनलाइन सुविधा का लाभ लेवें।
No comments:
Post a Comment