AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 February 2020

कृषि मंत्री श्री यादव 7 फरवरी को मूंदी में निर्माण कार्यो का करेंगे शुभारंभ

कृषि मंत्री श्री यादव 7 फरवरी को मूंदी में निर्माण कार्यो का करेंगे शुभारंभ 

खण्डवा 5 फरवरी, 2020 - प्रदेष सरकार के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मंत्री श्री सचिन यादव 7 फरवरी को मंूदी में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान कृषि मंत्री श्री यादव जनपद पंचायत पुनासा द्वारा निर्मित जलवा बुजुर्ग में 20 लाख रू. लागत से निर्मित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में मोरघड़ी में 5 लाख रू. लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, 5 लाख रू. लागत से निर्मित मांगलिक भवन एवं 1 लाख रू. लागत के चबूतरे के निर्माण कार्य का लोकार्पण ,  दियानतपुरा में 10 लाख रू. लागत के मांगलिक भवन, चिकटीखाल में 9.90 लाख रू. लागत के मांगलिक भवन, केलवाखुर्द में 7.80 लाख रू. लागत के आंगनवाड़ी भवन एवं 2.13 लाख रू. लागत के प्राथमिक शाला भवन की बाउन्ड्रीवॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। कृषि मंत्री श्री यादव फिफरीमाल, गुलगांव रैयत व मोहद में 7.80- 7.80 लाख रू. लागत के आंगनवाड़ी भवन एवं 12.85 लाख रू. लागत के पंचायत भवन, अटूटखास में 180.88 लाख रू. लागत के रूपारेल नदी पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कृषि मंत्री श्री यादव बिलाया में 27.72 लाख रू. लागत के गौषाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। 
कृषि मंत्री श्री यादव नगर परिषद मूंदी द्वारा निर्मित संत बुखारदास बाबा मंदिर परिक्षेत्र में 2.24 लाख रू. लागत के टीनषेड निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 3 में 6.33 लाख रू. लागत से निर्मित बावडि़या रोड से मदरसा तक सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 एवं 10 मे पीपल चौक चौराहे तक 4.72 लाख रू. लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 10 में 51 लाख रू. लागत का सी.सी. रोड एवं वार्ड क्रमांक 14 में 2.93 लाख रू. लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। कृषि मंत्री श्री यादव नगर परिषद मांधाता द्वारा निर्मित कराये गए 17.39 लाख रू. लागत से ओंकारेष्वर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 12.56 लाख रू. लागत के ओंकारेष्वर मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर एवं 6.63 लाख रू. लागत के फिकल स्लज ट्रीटमेंट सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे। 

No comments:

Post a Comment