AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 February 2020

कृषि मंत्री श्री सचिन यादव आज हनुवंतिया आयेंगे

कृषि मंत्री श्री सचिन यादव आज हनुवंतिया आयेंगे
7 फरवरी को मूंदी में किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल 

खण्डवा 5 फरवरी, 2020 - प्रदेष सरकार के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मंत्री श्री सचिन यादव 6 फरवरी को बुरहानपुर से प्रस्थान कर हनुवंतिया आयेंगे तथा यहां रात्रि विश्राम कर अगले दिन 7 फरवरी को मंूदी में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृषि मंत्री श्री यादव बुरहानपुर से रात्रि 7 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे हनुवंतिया पहुंचकर वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। कृषि मंत्री श्री यादव अगले दिन 7 फरवरी को प्रातः 11 बजे हनुवंतिया से मूंदी के लिए प्रस्थान कर प्रातः 11ः20 बजे मूंदी पहुंचेंगे तथा वहां आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत मूंदी की कृषि उपज मण्डी में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर फसल ऋण माफी संबंधी प्रमाण पत्र किसानों को प्रदान करेंगे। इस दौरान कृषि श्री यादव विभिन्न निर्माण कार्यो का शुभारंभ भी करेंगे। कृषि मंत्री श्री यादव दोपहर 2ः30 बजे मूंदी से कार द्वारा रवाना होंगे तथा खण्डवा हवाई पट्टी से शासकीय वायुयान द्वारा दोपहर 3ः30 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment