‘‘सार्थक‘‘ एप से संबंधित प्रषिक्षण 7 फरवरी को
खण्डवा 6 फरवरी, 2020 - विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा जियो फेंसिंग पर आधारित अटेंडेंस सिस्टम लागू किए जाने के लिए सार्थक एप्लिकेषन बनाया गया है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने खण्डवा जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में इसे सख्ती से लागू किए जाने के निर्देष सभी जिला अधिकारियों को दिए है। सार्थक एप के माध्यम से कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति एवं गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा सकेगी। इस मोबाइल एप के संचालन के लिए 7 फरवरी को एक दिवसीय प्रषिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। इस प्रषिक्षण में सभी जिला अधिकारियों को स्वयं या उनके कार्यालय के तकनीकी अधिकारी कर्मचारियों व कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ प्रषिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देष दिए गए है।
No comments:
Post a Comment