AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 6 February 2020

बलड़ी व पुनासा क्षेत्र के 2081 किसानों के 14.88 करोड़ रू. के कर्जे हुए माफ

जय फसल ऋण माफी योजना का द्वितीय चरण 

बलड़ी व पुनासा क्षेत्र के 2081 किसानों के 14.88 करोड़ रू. के कर्जे हुए माफ
प्रथम चरण में 9202 किसानों का 26.34 करोड़ रू. का कृषि ऋण हो चुका है माफ

खण्डवा 6 फरवरी, 2020 - प्रदेष सरकार द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत जिले की बलड़ी एवं पुनासा तहसील के 9202 किसानों का 26.34 करोड़ रू. का कृषि ऋण  प्रथम चरण में गत वर्ष माफ किया जा चुका है। अब द्वितीय चरण में अब बलड़ी एवं पुनासा तहसील के 2081 किसानों का 14.88 करोड़ रू. का फसल ऋण माफ किया जा रहा है। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि मूंदी में 7 फरवरी को आयोजित तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन में प्रदेष के कृषि मंत्री श्री सचिन यादव तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट कर्ज माफी के प्रमाण पत्र तथा किसान सम्मान पत्र वितरित कर किसानों को अनेक सौगात देंगे। 
उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण में बलड़ी एवं पुनासा तहसील के जिन 2081 किसानों के कर्जे माफ हो रहे है, उनमें राष्ट्रीयकृत बैंकों से कृषि ऋण लेने वाले 615 किसानों के 4.81 करोड़ रू. तथा सहकारी बैंक से कृषि ऋण लेने वाले 1466 किसानों के 10.06 करोड़ रूपये के ऋण शामिल है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व प्रथम चरण में जिन 9202 किसानों के कर्जे माफ हुए थे, उनमें राष्ट्रीयकृत बैंकों से कृषि ऋण लेने वाले 620 किसानों के 2.93 करोड़ रू. तथा सहकारी बैंक से कृषि ऋण लेने वाले 8582 किसानों के 23.40 करोड़ रूपये के ऋण माफ किए जा चुके है। इस तरह दोनों चरण मिलाकर बलड़ी एवं पुनासा तहसील के 11283 किसानों का 41.23 करोड़ रूपये का कृषि ऋण प्रदेष सरकार ने माफ किया है। 

No comments:

Post a Comment