सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न
खण्डवा 6 फरवरी, 2020 - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में बुधवार को स्वास्थ्य षिविर आयोजित किया गया। षिविर में कुल 271 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। इस दौरान 47 कुपोषित बच्चे, 9 टी.बी. के मरीज, 13 रक्तचाप, 4 मधुमेह व अन्य बीमारी वाले मरीजों को चिन्हांकित कर जांच एवं उपचार किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की एचआईव्ही एवं सिफलिस की जांच एवं परामर्ष दिया गया। षिविर में बीएमओ डॉ. शैलेन्द्र कटारिया खालवा, डॉ. दीपक पंचौरे, डॉ. राकेष खेडे़कर, डॉ. प्रगति केषरवानी, डॉ. ताहिर खान और स्टॉफ द्वारा सेवायें दी गई। आषा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मरीजों को षिविर में आने का कार्य किया। इसी प्रकार का षिविर 8 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आषापुर एवं 9 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाई में आयोजित होगें।

No comments:
Post a Comment