श्री शुक्ला को स्थानीय निर्वाचन शाखा के सहायक अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार
खण्डवा 9 जुलाई, 2019 - स्थानीय निर्वाचन शाखा कलेक्ट्रेट खण्डवा में सहायक अधीक्षक का पद रिक्त है। वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2019 मतदाता सूची तैयार कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने मतदाता सूची कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराये जाने के लिए सामान्य निर्वाचन शाखा के श्री प्रफुल्ल शुक्ला निर्वाचन पर्यवेक्षक को अपने कार्य के साथ साथ स्थानीय निर्वाचन शाखा के सहायक अधीक्षक पद का अतिरिक्त कार्य संपादित करने के लिए आदेश जारी किए है।
No comments:
Post a Comment