विश्व जनंसख्या दिवस पर जनजागृति रैली सम्पन्न
खण्डवा 11 जुलाई, 2019 - विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरूवार को जनजागृति रैली को जिला अस्पताल से संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. एन.के. सेठिया, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, डॉ. शक्तिसिंह राठौर, डॉ. अनिरूद्ध कौशल, सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। रैली में एन.एन. कॉलेज, उत्कृष्ठ विद्यालय के एन.सी.सी. छात्र और मोतीलाल नेहरू शास. माध्यमिक विद्यालय के एन.एस.एस. विद्यार्थी तथा नर्सिंग छात्राऐं, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित थे। रैली में 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई । रैली जिला अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर षिवाजी चौक, इमलीपुरा, बड़ाबम, तीन पुलिया, रेल्वे स्टेषन, बॉम्बे बाजार, नगर निगम होते हुए जिला अस्पाताल परिसर में सम्पन्न हुई ।


No comments:
Post a Comment