AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 July 2019

मतदाता सूची में नवीन बसाहटों के मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे

मतदाता सूची में नवीन बसाहटों के मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे

खण्डवा 9 जुलाई, 2019 - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2019 के लिए मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया है कि मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलायें। श्रीमती त्रिपाठी ने सामान्य मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही नवीन मतदाताओं, महिला, नवीन बसाहटों, दिव्यांग तथा दूरस्थ एवं बिखरे हुए समूहों के मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष कार्य-योजना बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे।

No comments:

Post a Comment