बड़गांव गुर्जर, रणगांव व बोरगांव खुर्द में विद्यार्थियों को साइकिल वितरित
खण्डवा 8 जुलाई, 2019 - प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 6 तथा कक्षा 9 वी के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनके गांव से स्कूल आने के लिए निःशुल्क साईकिलें वितरित की जाती हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में विद्यार्थियों को साईकिल वितरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए गए है कि स्कूलों में उपलब्ध साईकिले संबंधित पात्र विद्यार्थियों को तत्काल वितरित करायें। उन्होंने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों व विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों को निर्देश दिए है कि शीघ्रता से सभी पात्र विद्यार्थियों को साईकिल वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाये तथा पालन प्रतिवेदन भिजवायें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि सोमवार को शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बड़गांव गुर्जर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल रणगांव एवं शासकीय हाई स्कूल बोरगांव खुर्द में विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई।



No comments:
Post a Comment