AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 11 July 2019

नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई को

नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई को

खण्डवा 11 जुलाई, 2019 - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 13 जुलाई को संपूर्ण मध्यप्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालों में लंबित तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण, लोक अदालत में किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामलें, एम.ए.सी.टी. प्रकरण (मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा), वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत एवं जलकर, बिल संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोड़कर), सेवा मामलें जो सेवा निवृत्त संबंधी लाभों से संबंधित है, राजस्व प्रकरण, दीवानी मामलें तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य, प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। आम जनता से इस नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामे से कराकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

No comments:

Post a Comment