AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 July 2019

स्व. किशोर कुमार के जन्मदिवस आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक 10 को

स्व. किशोर कुमार के जन्मदिवस आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक 10 को

खण्डवा 8 जुलाई, 2019 - पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार का जन्मदिवस आगामी 4 अगस्त को मनाया जायेगा। किशोर प्रेरणा मंच द्वारा प्रतिवर्ष 4 अगस्त को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम इस अवसर पर आयोजित किए जाते है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री संजीव केशव पाण्डे ने बताया कि स्व. किशोर कुमार के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक 10 जुलाई को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित रहने के लिए कहा।

No comments:

Post a Comment