AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 21 July 2020

उर्वरक विक्रेता का लायसेंस निलंबित

उर्वरक विक्रेता का लायसेंस निलंबित

खण्डवा 21 जुलाई, 2020 - मेसर्स सतगुरू कृषि सेवा केन्द्र गुड़ीखेडा विकासखण्ड पंधाना के उर्वरक संस्थान का निरीक्षण उर्वरक निरीक्षक द्वारा किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि डीलर द्वारा मासिक प्रतिवेदन समय पर नहीं भेजा जा रहा है। कैशमेमो पर उर्वरक क्रेता के हस्ताक्षर नहीं लिए जाते है। दुकान के बाहर उर्वरक विक्रय कीमत का बोर्ड नहीं लगाया गया है। विक्रेता की स्टॉक बुक पंजी पूर्ण नहीं पाई गयी। इन अनियमितताओं के आधार पर उर्वरक निरीक्षक ने संबंधित एजेंसी का उर्वरक विक्रय लायसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की है। जिस पर उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने उर्वरक नियंत्रण आदेश में प्रदत्त अधिकारों के तहत मे. सतगुरू कृषि सेवा केन्द्र गुड़ीखेड़ा विकासखण्ड पंधाना को जारी विक्रय अधिकार पत्र को निलंबित करने के आदेश जारी किए है। 

No comments:

Post a Comment