AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 22 July 2020

बैठक से अनुपस्थित 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

बैठक से अनुपस्थित 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

खण्डवा 22 जुलाई, 2020 - सोमवार को आयोजित कोरोना संक्रमण रोकथाम संबंधी बैठक में सेक्टर अधिकारी के रूप में पदस्थ 5 अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने उन्हें अनुशासनात्मक कार्यवाही के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। जिन अधिकारियों को ये नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री नंदराम चौहान व श्री रूप सिंह सिसौदिया, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री आलोक वर्मा, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री भूरेसिंह निगवाल तथा उपयंत्री पीएचई श्री रवि दरबार शामिल है। इन पॉंचों अधिकारियों से चौबीस घंटे की समय सीमा में जवाब चाहा गया है। नोटिस का जवाब समय सीमा में प्राप्त न होने पर एक तरफा कार्यवाही की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment