AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 21 July 2020

3 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये

3 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये

खण्डवा 21 जुलाई, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने कुल 3 कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने संबंधी आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार जो 3 नए कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किए गए है उनमें भीलट बाबा मंदिर गली संजय नगर, सैमसंग सर्विस सेंटर के पास शास्त्री नगर एवं आयशर ट्रेक्टर शोरूम इंदौर बायपास रोड को कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाया गया है। इन क्षेत्रों के इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में एसडीएम खण्डवा श्री संजीव केशव पाण्डेय को दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ तहसीलदार श्री प्रताप अगास्या की भी ड्यूटी लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment