AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 21 July 2020

25 कोरोना विजेता संक्रमण से मुक्त होकर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए

25 कोरोना विजेता संक्रमण से मुक्त होकर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए

खण्डवा 21 जुलाई, 2020 - कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर मंगलवार को कुल 25 कोरोना विजेताओं को जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी एस. चौहान ने बताया कि जो कोरोना विजेता डिस्चार्ज किए गए, उनमें मोती सिंह निवासी बरूड़, शमसुद्दीन निवासी बापू नगर, रियाज अहमद निवासी नागचून रोड़, विकास घाटोले निवासी लाल चौकी, अनिल निवासी संजय नगर, अनिल निवासी कुण्डलेश्वर वार्ड, अक्षय पाल निवासी किशोर नगर, सुनील निवासी कुण्डलेश्वर वार्ड, कृष्णा गोयल निवासी कुण्डलेश्वर वार्ड, संजीदा निवासी गुलशन कॉलोनी, जय माला निवासी ग्राम गान्धवा, दुर्गा निवासी ग्राम मोहनपुर, रेखा बाई निवासी ग्राम गान्धवा, मुकेश पटेल निवासी बंजारी, भूपेन्द्र महाजन निवासी चमाटी, अनवर खान, शहनाज, शमसाद खान, नियाजबी, शौकत खान सभी निवासी नया हरसूद, अंतिम गोयल निवासी बगमार, राजदा बी निवासी बंगाली कॉलोनी खण्डवा, नारायण वर्मा निवासी शनि मंदिर, बसंती जावे निवासी सर्वोदय कॉलोनी, ममता निमाडे निवासी संजय नगर शामिल है। 

No comments:

Post a Comment