AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 June 2020

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए मंगलवार को 84 सेम्पल लिए गए

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए मंगलवार को 84 सेम्पल लिए गए 

खण्डवा 16 जून, 2020 - मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि मंगलवार को कोरोना जांच संबंधी कुल 2 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं , जिनमें से एक मरीज टैगोर कॉलोनी व दूसरा ग्राम सैयदपुर खैगांव का है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले संदिग्ध 84 मरीजों के सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए। जिले में अब तक कुल 4353 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 3850 निगेटिव तथा 272 पॉजिटिव सेम्पल जांच में प्राप्त हुए है। इसके अलावा भोपाल व इंदौर में लिए गए सेम्पल सहित जिले के कुल 283 मरीज अब तक पॉजिटिव पाए गए है। मंगलवार को जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से 6 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इस तरह जिले में अब तक कुल 250 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त होकर कोरोना वार्ड से डिस्चार्ज किए जा चुके है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में कुल 9 मरीज भर्ती है।

No comments:

Post a Comment