श्रमसिद्धि अभियान के तहत विकासखण्ड व जिला स्तर पर कॉल सेंटर शुरू
खण्डवा 16 जून, 2020 - लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्य व जिलो से लौटे श्रमिको को मनरेगा योजनान्तर्गत नवीन जॉबकार्ड जारी कर रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उद्देष्य से प्रदेष में “श्रमसिद्धी अभियान“ प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत डोर टू डोर सर्वे कर ऐसे परिवारों को चिन्हित किया जायेगा जिन्हंे अब तक जॉबकार्ड या तो नहीं मिले है अथवा जॉबकार्ड अकार्यषील हो गये है। इस अभियान में ऐसे परिवारों को जॉबकार्ड जारी कराया जाकर रोजगार उपलब्ध कराया जाना है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह ने बताया कि श्रमसिद्धि अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जिला व विकासखण्ड स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किये गये है। जिला स्तर पर स्थापित कॉल सेंटर का दूरभाष क्रमांक 0733-2230157 है। इसके अलावा मोबाइल नम्बर 8989514022, 9111422045, 9425085121 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत वार भी कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए है, जिनमें बलडी विकासखण्ड के कन्ट्रोल रूम का नम्बर 62648-48826, छेगांवमाखन का नम्बर 07332222596, हरसूद का मोबाइल नम्बर 99264-05244, खालवा का मोबाइल नम्बर 96306-63330, खण्डवा विकासखण्ड के कन्ट्रोल रूम का नम्बर 9407467058, पंधाना का 07320-237224 व पुनासा के कन्ट्रोल रूम का नम्बर 92294-24846 है। श्री रोशन सिंह ने बताया कि इन कन्ट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होने वाली षिकायतो का संधारण पृथक से रजिस्टर में किया जावेगा।
No comments:
Post a Comment