जामनिया सरसरी में मृत महिलाओं के परिजनों को 5-5 हजार रू. की मदद
खण्डवा 16 जून, 2020 - खालवा विकासखण्ड के ग्राम जामनिया सरसरी में मिट्टी खोदने गई 2 महिलाओं की मिट्टी में दब जाने के कारण सोमवार को मृत्यु हो गई थी। दोनों महिलाओं के परिजनों को अन्त्येष्टि के लिए तात्कालिक सहायता के रूप में संबल योजना के तहत 5-5 हजार रू. के चेक क्षेत्रीय विधायक श्री विजय शाह ने प्रदान किए। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. परीक्षित झाडे ने बताया कि घटना की जांच कराई गई है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तदनुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में भर्ती कराकर उसका इलाज किया जा रहा है। डॉ. झाडे ने बताया कि मृतक महिलाओं के परिजनों को संबल योजना में पात्रता के आधार पर सहायता राशि दिलाई जायेगी।

No comments:
Post a Comment