AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 15 April 2020

पहले दिन पुनासा क्षेत्र में 1004.50 व पंधाना में 126 क्विंटल गेहूं खरीदा

पहले दिन पुनासा क्षेत्र में 1004.50 व पंधाना में 126 क्विंटल गेहूं खरीदा 
हरसूद में 1143 तथा खालवा में 509 क्विंटल गेहूं किसानों से खरीदा गया

खण्डवा 15 अप्रैल, 2020 - खण्डवा जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य आज से प्रांरभ हो गया। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि जिले में पहले दिन पुनासा क्षेत्र में कुल 17 उपार्जन केन्द्रों पर 61 किसानों से 1004.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। पंधाना के 7 केन्द्रों पर 13 किसानों से 126 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। हरसूद तहसील क्षेत्र में 16 केन्द्रों पर 53 किसानों से 1143 क्विंटल तथा खालवा तहसील में 12 केन्द्रों पर 36 किसानों से 509 क्विंटल गेहूं किसानों से खरीदा गया। 
    एसडीएम पुनासा डॉ. ममता खेड़े से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले ही दिन भगवानपुरा केन्द्र पर 4 किसानों ने 50 क्विंटल, मोहना केन्द्र पर 3 किसानों ने 57 क्विंटल, पुनासा केन्द्र पर 2 किसानों ने 28.50 क्विंटल, गोल केन्द्र पर 3 किसानों ने 31 क्विंटल, बांगरदा केन्द्र पर 6 किसानों ने 93 क्विंटल, बीड़ केन्द्र पर 2 किसानों ने 24 क्विंटल, जामकोठा केन्द्र पर 2 किसानों ने 35.50 क्विंटल, अटूटखास केन्द्र पर 2 किसानों ने 26.50 क्विंटल, भोगांवा केन्द्र पर 2 किसानों ने 10 क्विंटल, गोयडा केन्द्र पर 3 किसानों ने 41 क्विंटल, दौलतपुरा केन्द्र पर 6 किसानों ने 46.50 क्विंटल, सुलगांव केन्द्र पर 6 किसानों ने 153 क्विंटल, खुटलाकला केन्द्र पर 5 किसानों ने 74.50 क्विंटल, बठकेश्वर केन्द्र पर 3 किसानों ने 28 क्विंटल, सक्तापुर केन्द्र पर 3 किसानों ने 38 क्विंटल, रिछफल केन्द्र पर 5 किसानों ने 107 क्विंटल एवं मूंदी केन्द्र पर 4 किसानों ने 120.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
पंधाना एसडीएम श्री राहुल गुप्ता ने बताया कि पहले दिन पंधाना के 7 केन्द्रों पर 13 किसानों से 126 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। जिसमें घाटाखेड़ी केन्द्र पर 3 किसानों ने 22 क्विंटल, रूस्तमपुर केन्द्र पर 1 किसानों ने 6 क्विंटल, बोरगांव केन्द्र पर 2 किसानों ने 22 क्विंटल, सैयदपुर केन्द्र पर 1 किसानों ने 9 क्विंटल, पंधाना केन्द्र पर 2 किसानों ने 14 क्विंटल, आवल्या केन्द्र पर 1 किसानों ने 6 क्विंटल, आरूद केन्द्र पर 3 किसानों ने 47 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। 
हरसूद एसडीएम श्रीमती आरती सिंह ने बताया कि पहले दिन हरसूद तहसील के उपार्जन केन्द्र मालूद में 6 किसानों से 81.5 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इसके अलावा जूनापानी में 2 किसानों से 222 क्विंटल, माण्डला में 2 किसानों से 135 क्विंटल, सोमगांव में 3 किसानों से 33.5 क्विंटल, दगड़खेडी में 2 किसानों से 14 क्विंटल, सडियापानी में 1 किसानों से 34 क्विंटल, किल्लौद में 2 किसानों से 18 क्विंटल,  बिल्लौद में 5 किसानों से 77 क्विंटल, बोरीसराय में 5 किसानों से 53.5 क्विंटल,  गंभीर में 5 किसानों से 126 क्विंटल, रेवापुर में 4 किसानों से 40.5 क्विंटल, बोथिया में 1 किसानों से 75 क्विंटल, बरूड में 4 किसानों से 34 क्विंटल,  पिपलानी में 6 किसानों से 142 क्विंटल, छनेरा में 5 किसानों से 55 क्विंटल, हरसूद मार्केटिंग सोसायटी में कोई किसान गेहूं बेचने नही आया। 
खालवा तहसील के दिव्य शक्ति वेयर हाउस स्थित उपार्जन केन्द्र में 3 किसानों से 74 क्विंटल गेहूं खरीदा गया, जबकि मार्केटिंग सोसायटी खालवा में 5 किसानों से 100 क्विंटल,  कोठा में 4 किसानों से 45 क्विंटल, खेडी में 3 किसानों से 28 क्विंटल, पाडल्या में 1 किसानों से 11.5 क्विंटल, रोशनी में 3 किसानों से 40 क्विंटल, खारकला में 1 किसानों से 7.5 क्विंटल, धावडी में 5 किसानों से 48.5 क्विंटल,  पटाजन में 2 किसानों से 34 क्विंटल, सुन्दरदेव में 5 किसानों से 80 क्विंटल, आशापुर में 2 किसानों से 19 क्विंटल, एवं कालाआमखुर्द में 2 किसानों से 21.5 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।    

No comments:

Post a Comment